शिमला के रिज मैदान में होगा वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


शिमला के रिज मैदान में होगा वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हिमाचल के 6 बार के रहे मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण शिमला में होने जा रहा है इसको लेकर वीरभद्र सिंह का परिवार लंबे समय से वर्तमान सरकार के आगे इस मामले को लगातार उठा रहा था कि हिमाचल प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिमला के रिज मैदान में प्रतिमा स्थापित की जाए लेकिन कांग्रेस के अंदर चलती गुटबाजी के कारण यह मामला बार-बार टाल दिया जाता था और बीते समय में हमने देखा की विक्रम आदित्य सिंह भी काफी आक्रामक रहे थे 

उनकी ही पार्टी के खिलाफ क्योंकि उनके पिता श्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला में स्थापित नहीं की जा रही थी और इस मामले को बार-बार टाला जा रहा था और फिर जब इस पर मीडिया के सामने विक्रमादित्य सिंह ने खुलकर बात की तो मीडिया को भी उन्होंने हथियार बनाकर वर्तमान सरकार के आगे अपनी बात रखी और आज यही कारण है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस बात को समझा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने भी इस बात पर हामी भारी और वीरभद्र की प्रतिमा अब शिमला के स्थापित रिज मैदान में अगले महीने 16 जुलाई को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और इसमें तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता, हिमाचल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के कुछ  लोग शामिल होंगे 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now